Header Ads

Breaking News
recent

16 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च हुई Mi Watch

शाओमी ने यूरोपियन बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉट Mi Watch को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस वॉच के साथ Mi 65W फास्ट चार्जर भी पेश किया है। इन दोनों डिवाइस के साथ Mi 10T, Mi 10T Pro और Mi 10T Lite को भी लॉन्च किया गया है। एमआई वॉच में एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इस वॉच में 117 एक्सरसाइज मोड्स हैं।

Mi Watch में जीपीएस का भी सपोर्ट है। साथ ही इसकी बैटरी को लेकर 16 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इस वॉच की कीमत EUR 99 यानी करीब 8,500 रुपये है। यह वॉच एक ही साइज में मिलेगी लेकिन स्ट्रैप्स के लिए छह कलर मिलेंगे। भारत में इस वॉच की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई खबर नहीं है।

Mi Watch में 1.39 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिस पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस वॉच की बैटरी महज दो घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी। इस वॉच में स्लीप ट्रैकर, हर्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर और एयर प्रेशर सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Mi Watch में 100 से अधिक वॉच फेस का सपोर्ट दिया गया है। वॉच से ही आप फोन के कैमरे को भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा वॉच में म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स भी हैं। एमआई वॉच का वजन 32 ग्राम है।

No comments:

Powered by Blogger.