Header Ads

Breaking News
recent

प्लान्स में रोजाना मिलेगा 2GB डेटा, साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा और भी कई फायदे

 गैजेट डैस्क: आज के दौर में डेटा का इस्तेमाल भारत में तेजी से बढ़ गया है। टेलिकॉम कंपनियां बहुत से प्लान्स ऑफर करती हैं जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेटा भी मुहैया करवाया जाता है। आज हम आपको एयरटेल, वोडिफोन-आईडिया और रिलायंस जियो के उन सभी प्लान्स के बारे में बता रहे हैं जिनमें डेली 2GB डेटा के साथ फ्री कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है। इनके अलावा मैसेजिंग समेत कई तरह के ओटीटी कंटेंट की मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी कंपनियां ऑफर करती हैं।


वोडाफोन-आइडिया ने रोजाना 2GB डेटा वाले 4 रिचार्ज प्लान्स पेश किए हैं। ये रिचार्ज प्लान 595 रुपये, 395 रुपये, 187 रुपये और 97 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध किए गए हैं। Vi के सभी प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा और डेली 100 SMS की सुविधा दी जा रही है।

595 रुपये वाले प्लान को 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ लाया गया है जिसमें Zee5 की एक साल की सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। 395 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में 71 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, जबकि 187 रुपये वाले रिचार्ज प्लान को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ लाया गया है। इनके अलावा 97 रुपये वाले रिचार्ज प्लान पर कंपनी 18 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है।

भारती एयरटेल के 2GB डेली डेटा वाले प्लान्स

PunjabKesari

एयरटेल रोजाना 2GB डेटा वाले 6 प्लान्स ऑफर करती है। इनमें 2698 रुपये, 2498 रुपये, 698 रुपये, 599 रुपये, 349 रुपये, 298 रुपये वाले प्लान्स शामिल हैं। ये सभी प्लान्स अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ आते है, लेकिन इनमें से 2698 और 2498 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी एक साल की है। 2698 रुपये वाले प्लान के साथ कंपनी एक साल के लिए मु्फ्त Disney+ Hotstar VIP की सब्सक्रिप्शन भी देती है।

अब बात करते हैं सभी प्लान्स की वैलिडिटी की तो 698 रुपये वाले प्लान को 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ लाया गया है वहीं 599 रुपये और 449 रुपये वाले प्लान में 56 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इनके अलावा 349 रुपये और 298 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। 599 रुपये वाले प्लान में Disney+ Hotstar व 349 रुपये वाले प्लान में Amazon Prime की मेंबरशिप कंपनी देती है।

रिलायंस जियो के 2GB डेली डेटा वाले प्लान्स

PunjabKesari

रिलायंस जियो ने रोजाना 2GB डेटा देने वाले 6 प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स ऑफर किए हैं। इनमें 2599 रुपये, 2399 रुपये, 599 रुपये, 598 रुपये, 444 रुपये और 249 रुपये वाले प्लान्स शामिल हैं। इन सभी में जिये-से-जियो अनलिमिटिड कॉलिंग व अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 मिनट्स ऑफर किए जाते हैं। Jio के 2599 रुपये और 2399 रुपये वाले प्लान में एक साल की वैलिडिटी मिलती है, जबकि 598 रुपये और 444 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है। इनके अलावा 599 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की व 249 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी कंपनी ऑफर कर रही है।

No comments:

Powered by Blogger.